Independence Day 2023: आज देश के लिए बेहद खास दिन है। दरअसल, आज भारत के लोग धूमधूाम से अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ये दिन हर भारतीय के लिए बेहद अहम होता है। कई सालों की गुलामी और कई वीर जवानों की शहादत के बाद हमने ये आजादी पाई है। ऐसे में आज के दिन हर साल जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाता है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। हर साल स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं। इस बार पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी संबोधन था।
PM Modi Look: बांधनी प्रिंट की पगड़ी पहनकर ध्वजारोहण करने पहुंचे PM मोदी, देखें उनके पिछले पांच सालों के लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 15 Aug 2023 10:22 AM IST
सार
पीएम मोदी हर बार अपने दमदार भाषण के साथ-साथ अपने लिबास और पगड़ी से भी देशवासियों का दिल जीत लेते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन