कटरीना कैफ फैशन सेंस के मामले में कमाल की है। अवॉर्ड शो से लेकर एयरपोर्ट पर वो कुछ ऐसे कपड़ों में आती हैं कि हर कोई तारीफ करने लगता है। इस बार भी एयरपोर्ट पर पहुंची कटरीना के कपड़ों ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। मुंबई एयरपोर्ट पर पति विकी कौशल संग स्पॉट हुईं कटरीना कैफ ने लाल रंग के प्रिंट वाला पजामा सेट पहना था। जिसमे वो हमेशा की तरह हसीन दिख रही थीं।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद कटरीना कैफ एफर्टलेस लुक की वजह से काफी आकर्षक दिख रही थी। विकी कौशल संग ट्रैवल के लिए कटरीना कैफ ने लाल रंग के फूलों वाला सिल्क सैटिन पजामा सेट पहन रखा था। जिसकी कीमत भी बेहद खास है और आम लड़कियों के बस की बात नही है। वहीं विकी कौशल डेनिम जींस और सफेद शर्ट में डैपर लुक में नजर आ रहे थे। कटरीना कैफ ने लक्जरी नाइट वियर फैशन लेबल ओलिविया वॉन हाले से लिया था।
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
जिसके साथ सफेद रंग के शूज और हाई स्लीक पोनीटेल में कटरीना का अंदाज स्टाइलिश दिख रहा था। वहीं ब्राउन रंग के शेड्स परफेक्ट दिख रहे थे। लाल और सफेद रंग के फूलों वाले प्रिंट के सिल्क सैटिन पजामा सेट को लेबल की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। जिसकी कीमत है करीब 49,400 रुपये। पचास हजार कीमत के करीब वाले इस लक्जरी नाइटवियर को खऱीदना हर किसी के बस की बात नही है। लेकिन आप चाहें तो इससे मिलते जुलते प्रिंट वाले सिल्क सैटिन पजामा सेट को ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
4 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
पति विकी कौशल संग सैर पर निकलीं कटरीना कैफ ने क्रिसमस फैमिली के साथ ही मनाया था। जिसकी तस्वीरें उन्होने इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। इन तस्वीरों में कटरीना कैफ ने लाल रंग के चेक प्रिंट वाले पजामा सेट को चुना था। जिसमे शर्ट और पजामा शामिल था। कटरीना का क्रिसमस लुक सिंपल और आरामदायक दिख रहा था।
5 of 5
Katrina Kaif Christmas photos
- फोटो : social media
कटरीना के क्रिसमस की तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगाने लगे थे।