साड़ी भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक बेहद खास परिधान है। भारत समेत श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे एशियाई देशों में महिलाओं द्वारा साड़ी पहनने का प्रचलन है। साड़ी की लोकप्रियता आज इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बड़े फैशन डिजाइनर भी विदेशों में साड़ी स्पेशल मॉडलिंग ईवेंट करवा रहे हैं। साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे पहनकर आप एक ही समय में सेंसेशनल और पारंपरिक दोनों लग सकती हैं। अब चाहे विदेशी ससुराल में प्रियंका चोपड़ा का साड़ी पहनना हो या किसी भी लड़की की खास दिन के लिए साड़ी पहला पसंद हो। ये बात साबित करती है कि साड़ी से बेहतर परिधान कुछ नहीं है। लेकिन साड़ी, देखने में जितनी अच्छी लगती है, उसे पहनना उतना ही मुश्किल है। अगर ठीक ढ़ंग से साड़ी को न पहना जाए तो ये आपके लुक को बिगाड़ सकती है। आइए आपको साड़ी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताते हैं।
क्यों खास मौके पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं भारतीय महिलाएं? जानें साड़ी से जुड़ी रोचक बातें
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 24 Nov 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन