फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: हिना खान का गॉर्जियस लुक आया सामने, बैकलेस टॉप पर अटक जाएंगी निगाहें

Sun, 26 Jun 2022 03:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 26 Jun 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
hina khan raises temperature high in backless purple crop top
,hina khan - फोटो : instagram

हिना खान किसी फैशनिस्टा से कम नहीं। उनके हर लुक से ग्लैमरस और स्टाइल साफ झलकता है। फिर वो चाहे कुर्ते में उनका एथिनिक लुक हो या फिर ग्लैमरस वेस्टर्न वियर। फैंस उनके हर लुक की तारीफ करते दिखती हैं। वहीं हिना खान भी बैक टू बैक इंस्टाग्राम पर अपने गॉर्जियस लुक से फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। जब वो अपने बेयर बैक लुक में तस्वीरें साझा करते दिखीं।

hina khan raises temperature high in backless purple crop top
,hina khan - फोटो : instagram

दरअसल, हिना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो पर्पल कलर के को-आर्ड सेट में रेडी हैं। जिसमे लाइनिंग वाली डिजाइन के स्ट्रेट कट पैंट के साथ क्रॉप टॉप शामिल है। वहीं इस पैंट के पॉकेट पर फ्रिल डिजाइन बनी है। तो वहीं टॉप के नेकलाइन और स्लीव लाइन पर भी फ्रिल की डिटेलिंग दिख रही है। वहीं इस पैंट के संग मैचिंग के क्रॉप टॉप की हॉल्टर नेक डिजाइन इसे गॉर्जियस बना रही है। 

hina khan raises temperature high in backless purple crop top
,hina khan - फोटो : instagram

वहीं इस पूरे मोनोक्रोम लुक का सारा लाइमलाइट बैक की डिजाइन ने लूट लिया है। दरअसल, इस क्रॉप टॉप की बैकलेस डिजाइन पर क्रिसक्रॉस रफल डिटेलिंग बनी है। जो इसे बोल्ड और हॉट दोनों ही बना रही है। हिना ने अपने इस मोनोक्रोम लुक को गोल्डन हूप्स ईयररिंग के साथ मैच किया है। जबकि बालों में स्लीक पोनीटेल और मिनिमम मेकअप काफी खूबसूरत लुक दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan raises temperature high in backless purple crop top
hina khan - फोटो : instagram
बता दें कि हिना खान अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर ही लेती हैं। क्रॉप टॉप और प्रिंटेड एस्मेट्रिक डिजाइन की स्कर्ट के साथ हिना का लुक भी फैंस को खासा पसंद आया था। 
विज्ञापन
hina khan raises temperature high in backless purple crop top
हिना खान - फोटो : Instagram

हिना खान छोटे पर्दे से निकल कर फिल्मों का रुख कर चुकी हैं। वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल में भी उनका जलवा देखने को मिला था। दूसरी बार कांस के रेड कार्पेट पर पहुंची हिना खान अपने फिल्म के पोस्टर लांच में शामिल हुई थीं। जहां रेड कार्पेट से लेकर मीडिया इंटरव्यू में उनके लुक की तारीफ हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed