हिना खान अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस को लेकर फैंस के दिलों में राज करती हैं। जींस और क्रॉप टॉप से लेकर इंडो वेस्टर्न लुक में वो गजब ढाती हैं। दिवाली के मौके पर भी हिना खान पार्टीज से लेकर फोटोशूट के लिए स्टनिंग लुक में नजर आईं। जिसमें उनकी साड़ी की च्वॉइस फैंस को काफी पसंद आई।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
दरअसल, दिवाली के मौके पर कराए फोटोशूट में हिना खान ग्रीन रंग के अब्स्ट्रैक्ट पैटर्न की साड़ी पहने दिखीं। जिसका रेट्रो लुक इसे खास बना रहा था। मिंट ग्रीन कलर की लाइट एंब्रायडरी वाली साड़ी लेबल पल्लवी जयपुर के कलेक्शन में से एक है। जिसे हिना ने बलून स्लीव ब्लाउज के साथ रेट्रो टच दिया है।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो मिड पार्टीशन हेयर डू के साथ हमेशा की तरह शिमरी बेस मेकअप और न्यूड शेड लिप में हिना रेडी थीं। वहीं इस साड़ी को बलून स्लीव ब्लाउज जिस पर सितारों से वर्क किया गया था, खास लुक दिया गया था। बैकलेस डिजाइन और जूल नेकलाइन के साथ इस ब्लाउज के साथ साड़ी पर टसल डिजाइन बनी थी।
4 of 5
हिना खान
- फोटो : Hina Khan Instagram
वहीं हिना ने इस साड़ी के साथ मैचिंग की मिंट ग्रीन बेल्ट भी लगा रखी थी। इस खूबसूरत साड़ी को हिना खान ने मेकअप, ज्वैलरी और बलून शेप स्लीव वाले ब्लाउज के साथ कंप्लीट रेट्रो लुक दिया था। वहीं इस साड़ी की कीमत भी अच्छी खासी थी। दरअसल, लेबल पल्लवी जयपुर की डिजाइन की हुई ये साड़ी 35 हजार की है। जो कि एक अच्छी खासी रकम है। तो अगर आप हिना खान के लुक को कॉपी करने की सोच रही हैं तो आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
5 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
दिवाली के मौके पर एकता कपूर के घर हुई पार्टी में पहुंची हिना खान ग्रे कलर के कुर्ते में स्पॉट हुई थीं। जिसकी तस्वीरें हिना ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। लाइट एंब्रायडरी वाले ग्रे कुर्ते और पेंट के साथ सिल्वर ऑक्सीडाइस्ड ज्वैलरी में उनका लुक इंप्रेसिव था। हालांकि दिवाली पार्टी के मौके पर उनका ये हल्का-फुल्का लुक फीका लगा।