Teej Latest Mehndi Design : हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं और युवतियों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के परिधान, चूड़ियां और पारंपरिक आभूषण पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं, हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन भी इस पर्व की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। तीज के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाना केवल श्रृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और उत्सव की खुशी से भी जुड़ा हुआ है।
अगर आप इस हरियाली तीज पर अपने हाथों को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो सिंपल से लेकर ब्राइडल और अरेबिक मेहंदी डिजाइन तक कई विकल्प ट्राई कर सकती हैं। खासकर बेल-पत्ती, फूल, मोर, मंडला, जाली और बारीक अरेबिक पैटर्न इस समय काफी पसंद किए जाते हैं।
फुल हैंड डिजाइन के साथ-साथ हथेली के बीच छोटी और मिनिमल मेहंदी भी बेहद आकर्षक लगती है। यहां हम आपको हरियाली तीज के लिए कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं।
2 of 7
मेहंदी डिजाइन
- फोटो : Ai
हरियाली तीज के लिए मेहंदी डिजाइन के आइडिया
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
- अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो अरेबिक डिजाइन बेहतर विकल्प है।
- इसमें फूल, पत्तियों और बेल की पैटर्न वाली डिजाइन हाथों को आकर्षक लुक देती है।
3 of 7
बेल मेहंदी डिजाइन
- फोटो : AI
सिंपल और मिनिमल मेहंदी
- कम समय में खूबसूरत मेहंदी लगाने के लिए मिनिमल डिजाइन ट्राई करें।
- उंगलियों पर छोटे पैटर्न और हथेली पर एक छोटा फ्लोरल मोटिफ काफी सुंदर लगेगा
4 of 7
मेहंदी डिजाइन
- फोटो : Ai
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
- जो महिलाएं पारंपरिक और रॉयल लुक चाहती हैं, वे फुल हैंड मेहंदी लगवा सकती हैं।
- इसमें जाली, फूल, मोर और पत्तियों के पैटर्न को शामिल किया जा सकता है।
5 of 7
मंडाला मेहंदी डिजाइन
- फोटो : AI
मंडला मेहंदी डिजाइन
- हथेली के बीच मंडला पैटर्न और उसके आसपास बारीक डिजाइन तीज के मौके पर बेहद खूबसूरत लगती है।
- मंडाला डिजाइन में गोलाकार आकृतियां, फूल-पत्तियां और बारीक पैटर्न बनाएं जाते हैं।