अभी कुछ ही दिनों पहले गौहर खान की शादी हुई है और शादी में अपने दुल्हन वाले अवतार से वे सभी का दिल जीत चुकी हैं। गौहर खान चाहे पारंपरिक परिधान पहनें या वेस्टर्न, सब उनपर अच्छा लगता है। हाल ही मैं गौहर खान ने एक खूबसूरत सी साड़ी पहनकर तस्वीर डाली, जिसके बाद से तो प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। गौहर साड़ी में वाकई लाजवाब लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए गौहर का ये अतिसुंदर रूप।
2 of 5
गौहर खान की खूबसूरत साड़ी
- फोटो : instagram
पूरे सफेद में लग रही हैं परी
गौहर ने सफेद रंग की चिकन की साड़ी पहनी है। ये साड़ी एकदम सिंपल है लेकिन इसके किनारों पर चिकन का ही वर्क है। सफेद धागों से खूबसूरत उभरे हुए बेल-बूटे बने हैं। साड़ी के साथ सफेद रंग का ही सिंगल स्ट्रीप ब्लाउज उन्होंने पहना है और पल्लू में झालर लगी हुई है। पल्लू को ओपन पैर्टन में रखने से साड़ी का लुक बहुत ही अच्छा लग रहा है।
3 of 5
बालों में बनाया है जूडा
- फोटो : instagram
दिल्ली के एक कार्यक्रम में हुई थीं शामिल
गौहर ने यह सुंदर साड़ी दिल्ली में एक एप लॉन्च समारोह में पहनी थी। उनका मेकअप भी खूबसूरत लग रहा है। मरून रंग की लिपस्टिक साड़ी के रंग के कारण एकदम दिखाई पड़ रही है। बालों का जूडा बनाया गया है जिसमें से दोनों ही तरफ से कुछ बाल आगे गालों पर निकाले गए हैं जो कि बहुत अच्छे लग रहे हैं।
4 of 5
गौहर का शाही चोकर
- फोटो : instagram
चोकर है बहुत खूबसूरत
गौहर ने एक शाही चोकर सेट गले में पहन रखा है, जिसमें कि सुनहरा, गुलाबी और हरा रंग है और सफेद मोती का भी कुछ काम है। इसी से मिलते-जुलते झुमकी स्टाइल के ईयररिंग्स उन्होंने पहने है। हाथ में एक खूबसूरत सी सिल्वर रंग की अंगुठी पहन रखी है। चप्पल भी सिल्वर रंग की ही हैं।
5 of 5
प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी है
- फोटो : social media
हस्त निर्मित है साड़ी
गोहर की साड़ी हस्त निर्मित कपड़ों को बढ़ावा देने वाले भारतीय ब्रांड प्रेम्या द्वारा तैयार की गई है। उनका खूबसूरत चोकर सेट रजवाड़ा ज्वेल्स से है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद से ही प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। सबको गौहर का यह साड़ी वाला अवतार बहुत ही रास आ रहा है।