Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का इंतजार लोगों को साल भर रहता है। हर साल की तरह इस साल भी लोग बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा के स्वागत को तैयार है। इसकी तैयारियों की धूम बाजारों में दिख रही है।
दरअसल, हर साल गणेश चतुर्थी के दिन धूमधाम से भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। इसके बाद दस दिन तक बप्पा की खूब खातिर होती है और फिर अनंत चतुदर्शी के दिन उन्हें विदा किया जाता है। इस दौरान दस दिनों तक जगह-जगह कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ऐसे में पुरुष और महिलाएं हर कोई पारंपरिक तौर से तैयार होकर बप्पा के मंदिर जाते हैं।
महिलाओं की बात करें तो कपड़ों के बारे में तो हर किसी को पता होता है कि उन्हें कैसे कपड़े पहनने चाहिए लेकिन मेकअप का बहुत सी महिलाओं को समझ नहीं आता कि वो कैसा मेकअप करके मंदिर जाएं। अगर आप गणेश उत्सव में एथनिक लुक कैरी कर रही हैं तो कुछ इस तरीके का मेकअप आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा।
2 of 6
Makeup
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सबसे पहले लगाएं प्राइमर
मेकअप लगाने के लिए सबसे पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप का सीधा असर आपके चेहरे पर नहीं पड़ेगा। ये मेकअप से होने वाली कई परेशानियों से आपको बचाता है।
3 of 6
makeup new
- फोटो : istock
बीबी क्रीम या फाउंडेशन
गणेश उत्सव में जाने के लिए आपको ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में कोशिश करें कि आप जो भी बीबी क्रीम या फाउंडेशन इस्तेमाल करें वो हल्का ही हो। ज्यादा डार्क मेकअप पूजा स्थल पर आपको अजीब दिखा सकता है।
ब्लश और हाइलाइटर
अपने लुक को पूरा करने के लिए गालों पर हल्का सा ब्लश लगा लें और चीक बोन्स पर हाइलाइटर जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।
आई मेकअप
हल्के मेकअप के साथ आप आई मेकअप भी पूजा के हिसाब से ही करें। अगर आप आईमेकअप ज्यादा डार्क करेंगी तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है।