गर्मियों के मौसम में सभी कूल एंड कंफर्टेबल लुक चाहते हैं। कपड़ों की डिजाइन ऐसी हो जो ना केवल पहनने में आराम दें। साथ ही देखने में भी सुकून दे। ऐसे में फ्लोरल प्रिंट सबसे बेस्ट होता है। वहीं ये प्रिंट इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में भी है। अगर आप इस सीजन किसी खास मौके के लिए तैयार होना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट के इन ड्रेसेज को पहनकर खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
2 of 5
floral dress
- फोटो : instagram
अगर आप दोस्तों के साथ नाइट पार्टी या फिर डे आउटिंग के लिए निकल रही हैं। तो नेहा कक्कड़ की इस ड्रेस को जरूर रिक्रिएट करें। हाई स्लिट होने के साथ जहां ये ग्लैमरस लुक दे रही है। वहीं फ्लोरल प्रिंट और कंफर्टेबल डिजाइन इसे परफेक्ट बना रहा है। इसलिए इस समर सीजन अपने लिए वेस्टर्न आउटफिट में इस तरह की लांग ड्रेस को अपनी स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।
3 of 5
फ्लोरल ड्रेस
- फोटो : Instagram/aamnasharifofficial
क्रॉप टॉप और स्कर्ट। फ्लोरल प्रिंट का क्रॉप टॉप और लांग स्कर्ट काफी ट्रेंडी लुक देगा। साथ ही ये आपके घर में होने वाले फंक्शन से लेकर फेस्टिवल के मौके पर भी कूल लुक देगा। आप चाहें तो क्रॉप टॉप की डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
4 of 5
फ्लोरल ड्रेस
- फोटो : Instagram/aamnasharifofficial
अगर आप मॉडर्न लुक की चाह रखती हैं तो फ्लोरल प्रिंट में शार्ट ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं। ये भी काफी स्टाइलिश लुक देगी। आप चाहें तो आलिया भट्ट की इस ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऑफ शोल्डर मिनी ड्रेस के साथ ओवरसाइज ब्लेजर को मैच किया गया है। जो कि किसी भी नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट लुक है।
5 of 5
Rakul Preet Singh
- फोटो : amar ujala, mumbai
गर्मियों के मौसम में कूल लुक के लिए फ्लोरल प्रिंट के टॉप्स से भी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। रफल लुक में रकुल प्रीत सिंह का ये फ्लोरल टॉप काफी ट्रेंडी है। और मूवी आउटिंग से लेकर कॉलेज गोइंग गर्ल के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। इसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं।