वेस्ट बैग
ऐसे बैग्स यात्रा के दौरान बहुत मददगार साबित होते हैं। इनमें आप जरूरत का सामान जैसे- पैसे, आईकार्ड, वाइप्स, फोन आराम से रख सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन बैग्स को कमर पर बांधा जाता है जिसकी वजह से हाथ खाली रखते हैं। साथ ही ये दिखने में भी काफी स्टाइलिश लगते हैं।
बैगपैक
ऐसे बैग्स में तो आप अपनी पूरी दुनिया ले कर चल सकती हैं। अगर आप किसी छोटी ट्रिप पर निकल रही हैं, तो ऐसे बैग्स जरूर कैरी करें। इनमें आपके कुछ कपड़े, मेकअप किट, फोन, दवा की बैग, टिफिन और पानी की बोतल आराम से आ जाएंगे। अनुष्का शर्मा अक्सर एयरपोर्ट पर ऐसे बैग्स के साथ नजर आती हैं।
टोट/लंबी स्ट्रैप वाली बैग
लंबी स्ट्रैप वाली बैग की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि आप इनमें जरूरत के हिसाब से फेरबदल कर सकती हैं। अगर आप शॉपिंग पर या ऑफिस जा रही हैं, तो स्ट्रैप लंबी रखें। वहीं, अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं, तो इसकी स्ट्रैप निकालकर हाथ में कैरी कर सकती हैं।
क्लच
अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी के लिए जा रही हैं और साथ में ज्यादा चीजें कैरी करने की जरूरत ना हो, तो क्लच कैरी कर सकती हैं। हो सके तो अपने पास दो तरह की क्लच रखें। एक लेदर लुक वाला और एक स्टॉन या मिरर वर्क वाला क्लच। लेदर लुक या लेदर के क्लच को आप वेस्टर्न वीयर के साथ कैरी कर सकती हैं। वहीं, वर्क वाले क्लच एथनिक वीयर के साथ खूब जंचते हैं।