भाई-बहन के इस त्योहार पर भाई की कलाई सजाने के साथ आप एकदम अलग दिखना चाहती हैं, तो अभी से इसकी तैयारी करना शुरू कर दें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप रक्षाबंधन के दिन दूसरों से बिल्कुल अलग नजर आएंगी।
2 of 6
rakshabandhan outfit ideas
- फोटो : myntra
धोती पैंट्स विद क्राप टॉप और जैकेट
अगर आप कुछ ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं, तो धोती पैंट्स एक बार फिर ट्रेंड में आ गई हैं। इस राखी आप अपने स्किन टोन के अनुसार कोई फैब्रिक चुनकर अपने लिए ये आउटफिट बनवा सकती हैं। इसमें आप चाहे तो प्रिंटेड क्रॉप टॉप के साथ प्लेन धोती पैंट और जैकेट बनवा सकती हैं। ये आपको शानकार लुक देगा। आप चाहे तो कुर्ता और धोती भी ट्राय कर सकती हैं।
3 of 6
rakshabandhan outfit ideas
- फोटो : Komal Pandey Instagram
व्हाइट चिकनकारी सूट
आपको सिंपल और क्लासी लुक चाहिए तो जहां सभी इस त्यौहार पर रंग बिरंगे कपड़े पहनेंगे आप व्हाइट सूट में दूसरों से अलग नजर आएंगी। इस बार क्यों न व्हाइट चिकनकारी सूट के साथ सिल्वर ज्वैलरी कैरी की जाए।
4 of 6
rakshabandhan outfit ideas
- फोटो : Komal Pandey Instagram
सिंपल कॉटन ड्रेस
आपको कुछ वेस्टर्न और कॉम्फर्टेबल कैरी करना है तो आप कॉटन ड्रेस पहन सकती हैं। ध्यान रखिएगा ड्रेस ऐसी लें जिसका ब्रॉड और डीप नेक हो। इसके साथ आप गले में सिल्वर चोकर नेकपीस पहनकर खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।
5 of 6
rakshabandhan outfit ideas
- फोटो : Komal Pandey Instagram
सेक्सी और एथनिक
आपकी वार्डरॉब में पार्टी वियर ड्रेस होंगी। किसी के पास हैवी स्कर्ट तो किसी के पास प्लाजो या शरारा रखा होगा। आपको बस अपने आउटफिट की चोली की जगह ब्रालेट टॉप पहनना है। प्लेन ब्रालेट टॉप के साथ शरारा और मैचिंग दुपट्टे के साथ गले में हैवी चोकर नेकपीस पहनकर डिफरेंट लुक दें।