विवादों में घिर चुकी फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के लिए तैयार है। दीपिका रानी पद्मावती के अवतार में बेहद खूबसूरत और स्ट्रॉन्ग क्वीन नजर आ रही हैं, लेकिन इस में कोई दो राय नहीं कि वह इस से पहले भी रानी के अवतार में स्क्रीन पर गदर ढा चुकी हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें दीपिका के वो अवतार जो उन्होंने पर्दे पर जिए हैं।
दीपिका का ये रूप रंग दर्शक 'रामलीला' में भी देख चुके हैं। दीपिका खूबसूरत तो हैं हीं, लेकिन लीला के अवतार में भी वह फैंस के दिल जितने में कामयाब रही थी। इस फिल्म में उनके कॉस्ट्यूम और जुलरी ने उन पर चार चांद लगा दिए थे।
'रामलीला' के बाद दीपिका ने भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मस्तानी बाई का किरदार निभाकर जलवा बिखेरा था। शाही गेटअप में दीपिका इस फिल्म में बेहद ही प्यारी लगी थी। साथ ही इस फिल्म में दीपिका ने तलवार और तीरंदाजी कर दर्शकों को इम्प्रेस कर डाला था।
फैंस को अपनी फेवरिट दीपिका का कौन सा अवतार सबसे ज्यादा पसंद आया हमें कमेंट कर के जरूर बताए...