अलग-अलग मौके के हिसाब से पहनावा ठीक हो तो आन न सिर्फ आराम महसूस करते हैं बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जिस तरह पार्टी, ऑफिस या किसी भी विशेष मौके के हिसाब से आप अपने पहनावे पर ध्यान देते हैं, उसी तरह जिम में वर्कआउट के दौरान भी आपका पहनावा सही होना बहुत जरूरी है।
जिम आउटफिट चुनते समय न करें ऐसी गलती, पड़ सकती है आपको भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैब्रिक का चुनाव सोच-समझकर
एक्सरसाइज के दौरान पसीना अधिक आता है इसलिए वर्कआउट के दौरान ऐसी पोशाक चुनें जिसका फैब्रिक पसीना सोखने में आपकी मदद करे। सूती, लाइक्रा आदि फैब्रिक में आजकल कई तरह के स्पोर्ट वेयर मौजूद हैं। अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सही फैब्रिक चुनें।
सही फुटवेयर पहनना न भूलें
वर्कआउट के दौरान जितना जरूरी सही पोशाक का चयन है, उतना ही जरूरी सही फुटवेयर का चयन भी है। अच्छे स्पोर्ट वेयर और आरामदायक जूतों में ही एक्सरसाइज़ करें वरना आपका चोट लगने का भी खतरा हो सकता है।
फिटिंग का रखें खास ख्याल
आप किस तरह के वर्कआउट को तरजीह देते हैं, उसके हिसाब से कपड़े की फिटिंग होनी जरूरी है। जैसे हेवी एक्सरसाइज या उपकरणों के साथ कसरत करते वक्त थोड़े ढीले और आरामदायक कपड़े शॉर्ट या लॊवर के साथ टीशर्ट ट्राइ कर सकते हैं जबकि योग या पिलाटे जैसे वर्कआउट के लिए स्ट्रेचेबल और फिट पोशाक चुननी चाहिए।
ड्रेस के साथ ये भी हैं उतने ही जरूरी
अपने बैग में कपड़ों के अलावा, पानी की बोतल, तौलिया, ग्लूकोज और डियोड्रेंट जैसी चीजें हमेशा साथ रखें। न जाने कब जरूरत पड़ जाए।