शादी में इस रंग को पहनते ही बन जाएंगी महफिल की रौनक, सीखिए इन एक्ट्रेसेस से
शादी के इस सीजन में बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने भी ग्रे कलर को बनाया अपनी पसंद। एक नजर डालते है कृति सेनन, अदिति राव हैदरी और डेजी शाह के लुक पर जिनके लुक से आप भी कुछ आइडिया ले सकती हैं।
कृति ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में सिल्वर ग्रे लहंगा पहना जिसपर बटरफ्लाई और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वर्क हो रखा है। इसके साथ उन्होंने नेट का दुपट्टा ले रखा है जो उनके ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्वर झुमके कैरी किए हैं। आपको बता दें उनकी ये प्यारी ड्रेस Zara Umrigar ने डिजाइन किया है।
A post shared by Zara Umrigar (@zaraumrigar) on
हाल ही में एक इवेंट में अदिति भी ग्रे कलर की ड्रेस में जलवे बिखेरते नजर आई। आप भी अगर अपनी दोस्त की शादी के लिए ड्रेस नहीं चुन पा रहे हैं तो अदिति के इस ड्रेस से आप आइडिया ले सकते हैं। फैशन क्रिटिक्स ने भी उनकी इस ड्रेस की तारीफ की है। अपने इस लुक के लिए अदिति ने बर्ड प्रिंट में ग्रे कलर का टयूनिक और शरारा सेट पहन रखा है। उन्होंने अपने इस गोल गले के आउटफिट को स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ टीम अप किया है। इसके अलावा बोल्ड रेड लिपस्टिक उनके लुक पर चार चांद लगाने का काम कर रही है।
A post shared by Sanam Ratansi (@sanamratansi) on
सिर्फ लहंगा और शरारा जैसी हैवी ड्रेस में ही नहीं आप अगल कुछ लाइट ड्रेस पहनने का सोच रही हैं तो आप डेजी के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। हाल ही में डेजी भी ग्रे कलर के सूट में स्पॉट हुईं। डेजी द्वारा पहने गये ग्रे कलर के इस मिरर वर्क अनारकली सूट को रीता अरनेजा ने डिजाइन किया है। इस सूट के साथ उन्होंने सिल्वर स्ट्रेपी हील्स पहनी है और बालों को खुला रखा है।
A post shared by Reeti Arneja (@reetiarneja) on