जींस एक ऐसा परिधान है जो लगभग हर कोई पहनना पसंद करता है। बस समय के साथ इसके ट्रेंड्स में बदलाव आता रहता है। ट्रेड में कभी कलर्ड जींस, कभी मंकी वॉश तो कभी रिब्ड जींस का फैशन होता है। पहले लोग बेल बॉटम जींस काफी पसंद करते थे तो अब नैरो बॉटम ज्यादा कैरी करते हैं। इन दिनों बेल बॉटम ट्रेंड भी वापस लौट रहा है। इतना ही नहीं इन दिनों एक और ट्रेंड काफी ट्रेंड कर रहा है और ये है एम्ब्रॉएडर्ड ट्रेंड।
आपको याद होगा कुछ साल पहले भी एम्ब्रॉएडर्ड बहुत चलन में था अब एक फिर ये ट्रेंड लौट आया है। कैजुअल लुक के लिए ये प्रफेक्ट है। इसमें कई पैटर्न आपको मार्केट में मिल जाएंगे। अगर आप किसी गैट टुगेदर, डे-पार्टी या मार्केट घुमने जा रहे हैं तो आ प इसका चयन कर सकते हैं।
कैजुअल और स्टाइलिश लुक के लिए आप एम्ब्रॉएडर्ड जींस को कैरी करें। इन दिनों फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी काफी ट्रेंड में है और बहुत अच्छे पैटर्न अवेलेबल है। इसे आप क्रॉप टॉप और हील्स के साथ पार्टी में भी पहन सकती है।
वो दिन गये जब महिलाएं आरामदायक, सॉफट, बूटकट और खाकी जींस पसंद का चयन किया करती थी, अब ट्रेंडस को ज्यादा फॉलो करती है। एम्ब्रॉएडर्ड जींस मार्केट में 700-3500 तक की अलग अलग रेंज में उपलब्ध है। इन दिनों काफी डिस्काउंट भी चल रहे हैं आप चाहे तो मैक्स, लाइफस्टाइल, जारा, एचएनएम, रिलायंस ट्रेंड्स में जाकर इन जींस को खरीद सकती हैं।