फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

67 कारीगरों ने 32 दिन में बनाया अनुष्का की शादी का लहंगा, वो बना बेहद महंगा

Wed, 13 Dec 2017 09:49 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Wed, 13 Dec 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma in sabyasachi attires made by 67 karigar in 32 days

आखिरकार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक- दूजे के हो ही गए। सोमवार रात जैसे ही इस कपल ने अपनी शादी की फोटो ट्वीट की, सोशल मीडिया पर इनके फैन्स अपने अपने तरीके से बधाईयां देने लगे। दोनों में वरमाला और मंडप की फोटो शेयर की, जिसमें दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस फोटो के वायरल होते ही सबसे ज्यादा चर्चा अनुष्का शर्मा के लहंगे की भी होने लगी और होगी भी क्यों नहीं, उनका लहंगा था ही इतना खूबसूरत। अनुष्का के इस लहंगे को बनने में कोई एक या दो दिन नहीं बल्कि महीने भर से भी ज्यादा का समय लगा है।

virat kohli and anushka sharma in sabyasachi attires made by 67 karigar in 32 days

अनुष्का शर्मा ने मंडप में बैठते वक्त फीका गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया। लहंगे को विंटेज लुक देने के लिए सोने और चांदी के धागों के साथ पर्ल और मनके का प्रयोग किया गया।

virat kohli and anushka sharma in sabyasachi attires made by 67 karigar in 32 days
- फोटो : twitter

लहंगे में बटरफ्लाई और विदेशी पक्षी को भी बा‌रिकी से उभारा गया है। वैसे इस खूबसूरत लहंगे को 67 कारीगर ने मिलकर 32 दिन में बनाया। अनुष्का ने लहंगे के साथ सब्यसाची हेरिटेज कलेक्‍शन के सिंडिकेट अनकट डायमंड, पेल पिंक स्पिनेल और बरोक जापानीच कल्चर्ड के बनी ज्वैलरी पहनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma in sabyasachi attires made by 67 karigar in 32 days

वहीं विराट ने विंटेज बनारसी पैटर्न में आइवरी रॉ सिल्क का आउटफिट पहना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed