सिगंर नीति मोहन और एक्टर निहार पांड्या 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन शादी की फोटोज धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर आ रही हैं। सिंगर नीति मोहन ने अपने शादी के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। नीति मोहन ने फोटो शेयर करते हुए अपने पिता के स्वास्थ के बारे में भी जानकारी दी।
दुल्हन के लिबास में नीति बेहद खूबसूरत लगीं। हैवी द्वैलरी और मिनिमल मेकअप उनको कॉम्पीलमेंट कर रहा था। वहीं निहार पांड्या भी क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसमल लगे।
शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए नीति ने इंस्टा पर लिखा परिवार, दोस्त औप शुभचिंतकों के आशीर्वाद से हमारी शादी संपन्न हुई। पिता जी की तबीयत अब बेहतर होती जा रही है। मोहन और पांड्या परिवार आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार है।
नीति मोहन का वेडिंग आउटफिट फ्लोरल लुक में है। शादी के दौरान नीति में मिनिमल मेकअप किया था
सिंगर नीति मोहन और निहार की शादी हैदराबाद में संपन्न हुई। उनकी शादी में बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े कलाकार शामिल हुए।