शाहरुख खान इन दिनों राजस्थानी रंग में पूरी तरह रंग गए हैं। उनका पहनावा और खाना दोनों राजस्थानी हो गए हैं। अरे अरे ऐसा नहीं है कि शाहरुख हमेशा के लिए राजस्थानी हो गए हैं इससे पहले अपनी फिल्म
‘जब हैरी मेट सेजल’ का प्रमोशन में वो पंजाबी लुक में भी नजर आए थे।
‘पहेली’ फिल्म में किंग खान राजस्थानी लिबास में नजर आएं थे जिसमें लोगों ने उनके अंदाज और राजस्थानी भाषा बोलने के स्टाइल को पंसद किया लेकिन रियल लाइफ में किंग खान को राजस्थानी थाली खाते हुए आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
शाहरुख जोधपुर में पूरी तरह से राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए सिर पर पीले रंग की पगड़ी के साथ ब्लैक जैकेट और जींस का कॉम्बिनेशन उन्हें एकदम रॉयल लुक दे रहा था।
किंग खान का स्वागत भी खास राजस्थानी अंदाज में किया गया जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे जनाब..ये छोरा तो है प्योर राजस्थानी।
शाहरुख की थाली में 15 तरह के व्यंजन परोसे गए थे जिसे वो काफी चटखारे लगाते हुए टेस्ट कर रहे थे जिसे देखना उनके फैंस के लिए एक नया एक्सपीरिंस था।