'केदारनाथ' प्रमोशन के दौरान जबरदस्त लुक में नजर आईं सारा अली खान, ड्रेसिंग सेंस के मुरीद हुए फैंस
पिछले दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में पहुंची हुई थीं। इस दौरान उन्होंने मरून कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे नचिकेत बर्वे ने डिजाइन किया था। सारा का ये लॉन्ग स्कर्ट विद लॉन्ग जैकेट लुक हर किसी को बेहद पसंद आया। इस लुक के लिए उन्होंने मरून कलर की लॉन्ग स्कर्ट को पिंक कलर के फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले क्रॉप टॉप और जैकेट के साथ टीम अप किया था। सारा की यह ड्रेस शादी के किसी फंक्शन जैसे मेहंदी या संगीत के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा ने जितनी भी ड्रेस पहनी उनमें से अधिकतर फ्लोरल प्रिंट वाले थे। सारा ने यह ड्रेस एमटीवी के रियलिटी शो एस ऑफ स्पेस के प्रमोशन के दौरान पहनी थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। उनकी यह ड्रेस बेहद कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लग रही है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने नेवी ब्लू कलर का फ्लोरल वर्क वाला क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग प्लाजो पहन रखा था जिस पर व्हाइट कलर से स्क्वेर्स बने हुए थे। सारा के इस इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक को आप घर के किसी फंक्शन के लिए कॉपी कर सकती हैं।
View this post on Instagram
MTV Ace of Space 🤩👊🏻✌️😀 What a blast 💥Thank you for having me 🙏
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
इन दिनों शरारा का क्रेज लोगों में वापस देखने को मिल रहा है। यहां तक कि इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शरारा पहनना काफी पसंद कर रही हैं। केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सारा ने भी शरारा सूट कैरी किया था। सारा के इस खूबसूरत ड्रेस को सुकृति और आकृति ने डिजाइन किया था। उनकी इस ड्रेस पर भी फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी हो रखी है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग चूडियां और पैरों में जूती पहनी हुई हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on