सावन के पावन महीने में सपना चौधरी का एक गाना आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम भोले का स्वैग है। सोशल मीडिया पर सपना का यह गाना जमकर धमाल मचा रहा है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
सपना चौधरी ने 'भोले के स्वैग' पर किया डांस, क्रॉप टॉप देख भड़के यूजर्स
ये गाना सोनोटेक पर रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना का डांस हमेशा की तरह शानदार है। भगवान शिव पर आधारित इस गाने में सपना काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन कलर के क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक हैरम पैंट पहनी हुई है।
A post shared by DESI QUEEN 👑👑 (@isapnachaudhary) on
गाने में सपना का मॉर्डन लुक कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। भड़के फैंस उन्हें भोले का अपमान न करने की नसीहतें दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- महादेव को बदनाम कर रही है... ढंग के कपड़े तो पहन लेती।
एक दूसरे यूजर ने लिखा- महज पैसा कमाने के लिए वो संस्कृति को भूल गई हैं और उनकी मति खराब हो गई है। बता दें सपना ने इस गाने में परफॉर्म तो किया ही है साथ ही गाने को अपनी आवाज भी दी है। इस गाने को सपना के साथ सिंगर जॉनी सूफी ने गाया है।