बॉलीवुड में सलमान खान कई नए चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं। इस साल वह अपने जीजा आयुष शर्मा को फिल्म 'लवरात्रि' से लॉन्च कर चुके हैं और बहुत जल्दी वह एक और नए चेहरे को लॉन्च करने वाले हैं।
आपको बता दें सलमान जिसे लॉन्च करने वाले हैं वो और कोई नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतन है। सलमान ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है कि वह बहुत जल्दी नूतन की पोती और मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को लॉन्च करने वाले हैं।
ऐसे है काजोल से कनेक्शन
परनूतन रिश्ते में काजोल की भतीजी लगती हैं। काजोल की मम्मी तनुजा और नूतन बहनें हैं और इस रिश्ते से मोहनीश बहल और काजोल मौसेरे भाई-बहन हैं।
आपको बता देंं, प्रनूतन पेशे से वकील हैं, लेकिन फिल्मों में काम करना हमेशा से उनकी पहली पसंद था। सलमान ने जब से इस बात की जानकारी दी है प्रनूतन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सलमान के लिए प्रनूतन का लॉन्च करना बहुत भावुक पल था। सलमान और मोहनीश एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।