फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion street ›   Ranveer Singh ghaghra and high heels viral on social media

घाघरे और हील्स में जमकर नाचे रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- दीपिका की इमेज का तो ख्याल करो

Thu, 13 Dec 2018 03:38 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 13 Dec 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh ghaghra and high heels viral on social media
ranveer singh - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कई बार अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। कभी वह अजीब रंग-बिरंगे कपड़े तो कभी घाघरा पहने नजर आते हैं। एक बार फिर रणवीर का ऐसा लुक सामने आया है जिससे वो फिर से चर्चाओं में छा गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर रणवीर घाघरे के साथ हील्स पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Ranveer Singh ghaghra and high heels viral on social media
ranveer singh - फोटो : twitter
रणवीर सिंह ने पर्पल कलर का घाघरा और काले रंग की पोइंटिड हील्स पहनी हुई हैं, जिसमें वह काफी फनी लग रहे हैं। इन हील्स में हर लड़की आराम से चल नहीं पाएगी और वो इनमें जमकर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh ghaghra and high heels viral on social media
ranveer singh - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर लोग रणवीर के इस लुक का जमकर मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-कुछ तो दीपिका की इमेज का ख्याल रखो, आ गए अपने पुराने ड्रेसिंग सेंस पर वापस। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- गलती से दीपिका के कपड़े तो नहीं पहन आए आप।
विज्ञापन

Ranveer Singh ghaghra and high heels viral on social media
ranveer singh - फोटो : twitter
आपको बता दें, रणवीर की ये तस्वीरें छोटे पर्दे के शो ‘सा रे गा मा पा’ की हैं, जहां वो अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन के लिए सारा अली खान के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जींस और जैकेट कैरी की हुई थी और शो के बीच में ही उन्होंने घाघरा और हाई हील्स को पहना और दर्शकों को बहुत एंटरटेन किया।

Ranveer Singh ghaghra and high heels viral on social media
sara ali khan - फोटो : instagram
बात करें सारा की तो उन्होंने ब्लू कलर की हाई स्लिट ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही थीं। सारा की यह ड्रेस Prabal Gurung के कलेक्शन में से है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सारा ने मैचिंग इयररिंग्स और हाई हील्स कैरी की हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने ब्राउन लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार चांद लगाने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed