फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' में रणबीर का लुक देखकर हैरान रह गए संजय दत्त, इन 6 किरदारों में पहचान नहीं पाएंगे आप

Fri, 27 Apr 2018 10:43 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor's 6 different look for Sanjay Dutt Biopic teaser sanju will leave you speechless
संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के इस टीजर मे रणबीर कपूर संजय दत्त के 6 अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इस टीजर की खासियत यह है कि संजय के लुक में रणबीर को देखकर कोई भी व्यक्ति शायद ही उन्हें पहली बार में पहचान पाएगा। रणबीर कपूर ने अपने इस लुक के साथ उनकी चाल-ढाल और बोलने के स्टाइल पर भी काफी मेहनत की है।
Ranbir Kapoor's 6 different look for Sanjay Dutt Biopic teaser sanju will leave you speechless
फिल्म संजू - फोटो : mid day
1.25 मिनट के इस वीडियो के रिलीज होते ही इस पर लाइक्स की बरसात होने लगी है। टीजर में संजय दत्त की जिंदगी के शुरुआती दिनों से लेकर करियर में अब तक के उतार-चढ़ाव को दिखाया है। टीजर की शुरुआत संजय दत्त के येरवडा जेल से बाहर निकलने से हो रही है। जेल से बाहर निकलते ही संजय दत्त कह रहे कि उनकी लाइफ एक सांप-सीढ़ी का बोर्ड है, कभी अप तो कभी डाउन।
Ranbir Kapoor's 6 different look for Sanjay Dutt Biopic teaser sanju will leave you speechless
फिल्म- संजू
3 इडियट्स' और 'पी के' जैसी फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में संजय दत्त की पत्नी यानी मान्यता दत्त का रोल दीया मिर्जा निभा रही हैं, जबकि उनकी मां नरगिस के रोल में मनीषा कोइराला नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor's 6 different look for Sanjay Dutt Biopic teaser sanju will leave you speechless
फिल्म- सजूं
वहीं टीना मुनीम के रोल में सोनम कपूर होंगी तो माधुरी दीक्षित के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा, परेश रावल, जिम सर्भ, विकी कौशल, तब्बू और बोमन ईरानी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 29 जून को पर्दे पर रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor's 6 different look for Sanjay Dutt Biopic teaser sanju will leave you speechless
रणबीर कपूर को अपने फिल्मी करियर में 5 फिल्मफेयर मिल चुके हैं जिसमें बेस्ट मेल डेब्यू फॉर सांवरिया, बेस्ट एक्टर फॉर बर्फी और बेस्ट एक्टर फॉर रॉकस्टार शामिल हैं।'संजू' के टीजर को देखकर इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि क्या सच में किसी सुपरस्टार की जिंदगी में इतना कुछ हो सकता है क्या?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed