प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस लुक को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक बेहद बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
फोटोशूट के लिए प्रियंका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है। साड़ी के साथ प्रियंका ने ब्लाउज नहीं पहन रहा है। इन तस्वीरों में प्रियंका हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को प्रियंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ में मजेदार कैप्शन भी लिखा है।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
मैगजीन के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा का बैकलेस अवतार उनके कुछ फैंस को भाया तो कुछ को बिल्कुल पसंद नहीं आया। प्रियंका के इस पोस्ट पर देखते ही देखते कमेंट्स की बौछार लग गई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- अमीर कपड़े न पहने तो फैशन, गरीब कपड़े न पहने तो बेशरम।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
वहीं, एक अन्य यूजर ने प्रियंका को उनका भारतीय संस्कार याद दिलाते हुए कहा- देश का संस्कार भूल गई है। खुद को ऐसे दिखा रही है जैसे कितनी बड़ी फार्नर बन गई है। बहुत सारे फैंस ने प्रियंका का सपोर्ट भी किया है।
5 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
हाल ही में प्रियंका अपने एक और लुक के लिए भी बुरी तरह ट्रोल हुई थी। जोनस ब्रदर्स की 'चेजिंग हैप्पीनेस' के प्रीमियर में प्रियंका ब्लैक कलर की हाई स्लिट बोल्ड ड्रेस में पहुंची थी, जिसे लेकर उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया था। एक यूजर ने तो उनकी तुलना बाहुबली से कर डाली थी।