बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में जमकर जलवे बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगनी फिल्म isnt it romantic के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटी हैं। बता दें प्रियंका की यह हॉलीवुड में तीसरी फिल्म है और वैलेंटाइन के दिन रिलीज होने वाली है। सोमवार को लॉस एंजेलिस में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया, जिसमें वह अपने ग्लैमरस लुक को लेकर छा गईं।
डीप नेक ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया कहर, पति निक ने देखा तो इजहार-ए-इश्क में कर दिया किस
प्रियंका ने मस्टर्ड और पिंक कॉम्बिनेशन में नो स्ट्रेपलेस पहना हुआ था, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और बालों को ओपन कर रखा था।
प्रियंका का यह खूबसूरत गाउन Vivienne Westwood कलेक्शन से था। अपनी इस ड्रेस को उन्होंने डायमंड स्टड के साथ टीमअप किया हुआ था। वहीं, निक ऑलिव ग्रीन पैंट और ब्लेजर में हैंडसम लग रहे थे।
इस दौरान प्रियंका के साथ निक जोनस भी नजर आए और दोनों ने कैमरे को साथ में जमकर पोज दिए। इतना ही नहीं इसी बीच प्रियंका और निक ने एक दूसरे को रोमांटिक अंदाज के साथ लिप किस भी किया।
A post shared by NP globaldomination (@np_globaldomination) on