इन दिनों प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ लंदन में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद उनके लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। प्रियंका की ये तस्वीरें पिछली सभी तस्वीरों से अलग और खास हैं।
प्रियंका की ये तस्वीरें लंदन की सड़को की हैं। वह हमेशा की तरह अपने डेली रुटीन वर्क के लिए बाहर निकली थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने येलो कलर का पैंट सूट पहना था, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं।
इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वो था उनका मंगलसूत्र। आउफिट के साथ गले में मंगलसूत्र ने उनके लुक को खास बना दिया। ये देखकर प्रियंका के फैंस काफी खुश हैं। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा- यह देखकर अच्छा लगा कि प्रियंका हॉलीवुड में भी अपनी संस्कृति को बखूबी निभाती हैं।
अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला कर रखा था और गॉगल्स लगा रखे थे, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे। इस आउटफिट को उन्होंने ब्लैक बूट्स के साथ टीमअप किया हुआ था।
हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी और उम्र के फासले को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा- ‘भारत में महिलाएं हमेशा उन मर्दों को पसंद करती आई हैं जो उनसे 12 साल बड़े होते हैं। उन महिलाओं के ओर देखने का तरीका बहुत सामान्य होता है। मुझे लगता है शादी की उम्र के इस फासले पर समाज में बहस होनी चाहिए।'