अमेरिका के लॉस एंजिलिस में सोमवार सुबह ऑस्कर-2019 की घोषणा की गई। इस दौरान बहुत सारे सिलेब्स अजीबोगरीब कपड़ों में नजर आए। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिकन पॉप सिंगर बिली पोर्टर के लुक की हो रही है। रेड कार्पेट पर जब बिली गाउन पहनकर पहुंचे तो हर कोई उन्हें देखता रह गया।
ऑस्कर 2019: बिली पोर्टर के लुक को देख लोगों को आई सिंबा की याद, कहा- हॉलीवुड ने रणवीर को किया कॉपी
बिली ने सफेद रफल्स स्लीव्स, काले रंग की बो टाई के साथ बॉल स्कर्ट ड्रेस पहना था। उनके इस अंदाज को देख वहां मौजूद लोगों का ध्यान हसीनाओं की ड्रेस से हटकर उन पर टिक गया था।
बिली का यह लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग उन्हें रणवीर सिंह का भाई बता रहे हैं। दोनों स्टार के काफी सारे मीम भी शेयर हो रहे हैं।
Hollywood has their own version of Ranveer Singh 😂😂#Oscars #Oscars2019 #Oscar pic.twitter.com/7qgSqIVXYO
एक यूजर ने बिली और रणवीर की तस्वीर को पोस्ट कर कमेंट किया- जब हॉलीवुड ने किया बॉलीवुड को कॉपी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो हॉलीवुड का रणवीर है।
For a change ,Hollywood copies Bollywood! 😜 @RanveerOfficial#Oscars #Oscars2019 pic.twitter.com/vrs7Ky7aHo
सोशल मीडिया पर भले ही बिली के इस लुक का जमकर मजाक बन रहा हो, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने तो अपने इस लुक की तस्वीर सोशल पर शेयर करते हुए लिखा है- मुझे सिंडर फेल्ला कह कर बुलाओ।
A post shared by Billy Porter (@theebillyporter) on