{"_id":"5b4ee61b4f1c1b27618b5588","slug":"model-mara-martin-breastfeeding-ramp-walk-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रैंप वॉक कराते हुए इस मॉडल ने कराई ब्रेस्टफीडिंग, सोशल मीडिया पर छिड़ गई 'जंग'","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
रैंप वॉक कराते हुए इस मॉडल ने कराई ब्रेस्टफीडिंग, सोशल मीडिया पर छिड़ गई 'जंग'
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Mara Martin
कुछ दिन पहले कई मॉडल्स ने ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए फोटोशूट करवाया था। यह फोटोशूट जितना वायरल हुआ था उससे ज्यादा एक्ट्रेस की ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तस्वीर विवादों में घिर गई थीं। वहीं अब एक और मॉडल ने रैंप वॉक करते हुए बच्ची को ब्रेस्टफीडिंग कराया है।
Mara Martin
इस मॉडल का नाम मारा मार्टिन है जिसने अपनी बच्ची को खुलेआम रैंप वॉक करते हुए ब्रेस्टफिडिंग कराया। इस मॉडल ने 'स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटड' फैशन शो में हिस्सा लिया था जहां पर मारा मार्टिन ने बच्ची के साथ रैंप पर वॉक किया था। दिलचस्प बात यह है कि मॉ़डल का चुनाव 16 फाइनलिस्ट में भी हो गया है।
Mara Martin
बच्ची को रैंप वॉक के दौरान ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए मारा मार्टिन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही कुछ लोग मॉडल के हौसले की सराहना कर रहे है तो कुछ लोगों ने मॉडल के इस कदम पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं।
A post shared by Sports Illustrated Swimsuit (@si_swimsuit) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Mara Martin
यह फैशन शो मियामी में हुआ था जहां पर रैंप वॉक के दौरान मॉडल ने बिकनी पहनी हुई थी। उनका हौसला और बिंदास अंदाज को देखकर हर कोई उनका फैन हो जाएगा। मारा मार्टिन के रैंप वॉक का वीडियो मैग्जीन के आधारिक पेज के द्वारा शेयर किया गया है जिसे ज्यादातर लोग पसंद कर रहे हैं।