डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी और बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जहां भी जाती हैं, अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में छा जाती हैं। हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड शो में अपनी गेस्ट अपियरेंस दी, जहां उनका दीदार कर हर कोई देखता रह गया।
2 of 6
meghan markle
- फोटो : twitter
अवार्ड शो में मेगन वन शोल्डर वेलवेट ब्लैक Givenchy gown में अपना बेबी बंप फ्लान्ट करती स्पॉट हुईं। इस अवॉर्ड शो में उनकी फेवरेट ड्रेस डिजाइनर clare waight keller ने डिजाइनर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। बता दें, क्लेयर मेगन की फेवरेट डिजाइनर तो हैं ही, साथ ही अपनी शादी का गाउन भी मेगन ने इन्हीं से डिजाइन कराया था।
3 of 6
meghan markle
- फोटो : twitter
इस दौरान मेगन ने जो खूबसूरत गाउन पहना था वह givency के कलेक्शन में से था। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन हील्स पहनी थी जो Tamara Mellon ब्रांड की थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए मेगन ने हाथों में गोल्डन कड़े पहने थे जो pippasmall से थे।
4 of 6
meghan markle
- फोटो : twitter
इस अवॉर्ड शो की तस्वीरें सामने आने के बाद मेगन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वह अपने कपड़ों और बेबी बंप को लेकर नहीं बल्कि एक बार फिर ब्रिटिश नियम को तोड़ने को लेकर खबरों में हैं। अगर आप तस्वीरों को गौर से देखेंगे तो आपको नजर आएगा कि मेगन के हाथों में मैचिंग नेलपेंट लगी हुई है।
5 of 6
meghan markle
- फोटो : twitter
शाही परिवार की औरतें डार्क कलर की नेलपेंट नहीं लगाती हैं। अगर आपने कभी ध्यान दिया होगा तो आप जानते होंगे कि क्वीन एलिजाबेथ और केट मिडल्टन भी हमेशा लाइट कलर की ही नेलपेंट लगाती हैं।