{"_id":"5bfa13aebdec2241595ba10e","slug":"malaika-arora-khan-statement-making-shoes-cost-will-shock-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन के साथ देर रात डेट पर इतने महंगे जूते पहनकर गईं मलाइका, कैमरे की नजर पड़ते ही लगीं बचने","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
अर्जुन के साथ देर रात डेट पर इतने महंगे जूते पहनकर गईं मलाइका, कैमरे की नजर पड़ते ही लगीं बचने
Sun, 25 Nov 2018 09:58 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : twitter
Link Copied
बॉलीवुड गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर के चर्चे जोरों पर है। वैसे तो दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन दोनों आए दिन साथ में स्पॉट होते रहते हैं। यहां तक की दोनों की शादी के चर्चे भी जोरों पर है। शादी की खबरों के बीच एक बार फिर दोनों साथ नजर आए।
2 of 5
malaika arora khan
- फोटो : instagram
मलाइका और अर्जुन की ये तस्वीरें उस वक्त की हैं जब दोनों देर रात एक साथ डिनर डेट से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मलाइका हमेशा की तरह जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस में नजर आईं। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके कपड़ों के चर्चे हो रहे हैं।
3 of 5
malaika arora khan
- फोटो : instagram
अपने इस लुक के लिए मलाइका ने ब्लैक लैदर फ्रंट स्लिट शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई थी। इसे उन्होंने व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ टीमअप किया हुआ था। मलाइका की ये टीशर्ट Helmut Lang ब्रांड की है। अपनी टीशर्ट को उन्होंने स्कर्ट में टक इन कर रखा था जो उन्हें काफी स्टाइलिश लुक दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora khan
- फोटो : instagram
इस दौरान मलाइका ने अपने हाथ में ब्लैक कलर का कल्च कैरी किया हुआ था। इसके अलावा वहां सबसे ज्यादा जो अट्रैक्शन का केंद्र बने वो थे उनके बूट्स। हर किसी की नजर उनके बूट्स पर टीकी थी। उन्होंने रेड वेलेन्टिनो रॉकगुड बॉडीटेक बूट्स पहने थे, जिनकी कीमत 1276 डॉलर है यानी कि करीब 90,181 रुपए।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
बता दें, कुछ दिन पहले भी मिलान एयरपोर्ट पर दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया था। जब शादी की खबरों पर मलाइका से पूछा गया तो वह भड़क गईं। मलाइका ने कहा- 'मैंने कभी पर्सनल सवालों का जवाब नहीं दिया है, इसलिए नहीं कि मुझे शर्म आती है या फिर मैं जवाब नहीं दे सकती। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसे सवालों का जवाब दूं क्योंकि मुझे पर्सनल लाइफ पर बात करना असहज लगता है। मुझे इस बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं बस अपनी जिंदगी को इन्जॉय कर रही हूं। यह बहुत खूबसूरत और प्यारी है।'
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।