फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लैक्मे फैशन वीक: बहन और चाचा को देखने पहुंची श्रीदेवी की छोटी बेटी, लोगों की नजरें खुशी पर ही थम गई

Sun, 03 Feb 2019 02:32 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Lakme Fashion Week 2019 Khushi Kapoor look stunning in black outfit
khushi kapoor

मुंबई में लैक्मे फैशन वीक चल रहा है जिसमें अब तक कई बॉलीवुड हसीनाओं ने जलवे बिखेरे हैं। शनिवार को इस ईवेंट में पहली बार रैम्प पर अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर एक साथ वॉक करते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों के स्टाइल ने सबको दीवाना बना दिया। दोनों को सपोर्ट करने श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी पहुंची थीं।

Lakme Fashion Week 2019 Khushi Kapoor look stunning in black outfit
khushi kapoor

खुशी कपूर भी बहन और चाचा कि तरह ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक फुल स्लीव्स टॉप के साथ ब्लैक ट्राउजर कैरी कर रखा था। उनका यह टॉप जालीदार था जो उनके लुक को ज्यादा सेक्सी और एट्रेक्टिव बना रहा था।

Lakme Fashion Week 2019 Khushi Kapoor look stunning in black outfit
khushi kapoor

अपने लुक को पूरा करने के लिए खुशी ने लाइट मेकअप कर रखा था और बालों को खुला किया हुआ था। इसके अलावा उन्होंने अपने इस लुक को ब्लैक स्ट्रीप हील्स के साथ पेयर अप किया जो बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakme Fashion Week 2019 Khushi Kapoor look stunning in black outfit
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
बता दें, ऐसा पहली बार था जब जाह्नवी चाचा अनिल कपूर के साथ रैंप वॉक करती नजर आईं। वहां मौजूद लोगों के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था। यह नजारा तब और खास हो गया जब अनिल कपूर ने गेस्ट सीट पर बैठे रणवीर सिंह को भी रैम्प पर वॉक करने के लिए बुला लिया।
विज्ञापन
Lakme Fashion Week 2019 Khushi Kapoor look stunning in black outfit
Janhvi Kapoor

अनिल कपूर और जाह्नवी डिजाइनर राघवेंद्र राठौर के लिए शो स्टॉपर बने। जाह्नवी ने फुल स्लीव्ड ब्लैक आउटफिट कैरी कर रखी थी, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रही थी और स्टेटमेंट इयरिंग कैरी कर रखे थे। वहीं, अनिल ने भी जाह्नवी का मैचिंग ब्लैक कुर्ता पजामा पहन रखा था। दोनों के आउटफिट किसी इवनिंग पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed