कपूर खानदान के चिराग
रणबीर कूपर को कौन नहीं जानता। इन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से
बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है और फैशन इंडस्ट्री भी उनके ड्रेसिंग सेन्स की मुरीद है। रियल लाइफ में रणबीर अपनी मां
नीतू सिंह के दिल के काफी करीब है साथ ही अपनी बहन रिद्धिमा कपूर से भी उनका रिश्ता काफी मजबूत है। हालांकि रिद्धिमा लाइमलाइट में नहीं रहती हैंं लेकिन अगर आप उनके स्टाइल पर नजर डालेंगे तो उन्हें आप रणबीर से कम नहीं आंकेंगे।
रिद्धिमा पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं और उनके लुक को देखकर ही ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी स्टाइलिश हैं।
रिद्धिमा को सिंपल और सोवर रहना बेहद पसंद है और वो ज्यादातर जींस और टी शर्ट पहनना ही पसंदी करती है। वहीं फंगशन में ब्लैक कलर पहनना उनकी पहली choice होती हैं।
इसके साथ ही रिद्धिमा को व्हाइट रंग भी खूब भाता है।
रिद्धिमा को लाइट मेकअप करना ही पसंद है और वो अपनी स्टाइल आइकन अपनी मॉम नीतू सिंह को ही मानती हैं।