जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'ए जेटलमैन' रिलीज के लिए एकदम तैयार है और जैकलीन इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बीच जैकलीन ने Vouge Casa मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका स्टाइल देखने लायक है।
इस फोटोशूट की पहली कवर पेज फोटो की बात करें तो
जैकलीन ने डार्क पर्पल टॉप के साथ लाइट पर्पल कलर की स्कर्ट पहनी हुई हैं। हाथ में कॉफी मग और हाई टाइट पोनी उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रही है।
पढ़ें- 'A Gentleman' Song: 'चंद्रलेखा' जैकलीन को पटाने में लगे सुशील सिद्धार्थ
वहीं अगर दूसरी तस्वीर की बात करें तो जैकलीन का ये अंदाज आपका दिल जीतने के लिए काफी है। इस पिक्चर में जैकलीन ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। उस पर से उनकी स्माइल मानों सोने पे सुहागा कर रही है।
अपने फिल्म के प्रमोशन में मशरूफ जैकलीन की खूबसूरती के तो लागों लोग कायल है। हाल ही में वो सीरियल कॉमेडी दंगल में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची जहां पर उन्हें इंडियन ड्रेस में स्पॉट किया गया। जैकलीन ने पीच कलर की ड्रेस पहनी हुई थी उस पर डैंगिल इयरिंग के साथ पिंक लिपिस्टिक और ओपन हेयर का कॉम्बिनेशन उन पर परफैक्टली सूट कर रहा था।
इसके अलावा जैकलीन का जंपसूट स्टाइल विद यलो इयरिंग ड्रेस भी इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है।