अक्सर फिल्मों में आपने एक्ट्रेस को बिकिनी पहने हुए देखा होगा। कुछ एक्ट्रेस के बिकिनी लुक इतने ज्यादा वायरल हुए कि वह बिकिनी गर्ल के नाम से जाने जाने लगी तो वहीं कुछ एक्ट्रेस को बिकिनी में ट्रोल किया गया। दुनियाभर में 5 जुलाई का दिन 'इंटरनेशनल बिकनी डे' के तौर पर मनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की 10 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो बिकिनी में बिल्कुल भद्दी दिखती हैं।
इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे एक्ट्रेस आलिया भट्ट का। आलिया की क्यूटनेस का तो हर कोई दीवाना है और हर ड्रेस में वह खूब फबती हैं लेकिन जब बात आती है बिकिनी की तो उनकी सुंदरता कम लगने लगती है। कुल मिलाकर कहें तो आलिया बिकिनी में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती हैं।
कटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस हैं और उनके डांस और गुड लुकिंग पर कई फैन्स फिदा हैं। यहां तक कि लड़कियां उनके फैशन ट्रेंड को कॉपी करने में पीछे नहीं रहती हैं। कटरीना हर फिल्म में नए लुक मे नजर आती हैं। लेकिन बिकिनी में उतनी टीआरपी नहीं मिलती जितना कि फिल्मों में साधारण ड्रेस में वह हिट हो जाती हैं।
सोनम कपूर की उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी हो चुकी हैं और एक जून को उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई है जिसे लोग बहुत पसंद किया। बात करें सोनम कपूर की बिकिनी सीन की तो उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा किया था वह बिकिनी में अच्छी नहीं लगती हैं। इसलिए सोनम कभी भी परदे पर बिकिनी पहनना पसंद नहीं करती हैं।
एक्ट्रेस काजोल 90 के दशक से अभी तक हिट होती आ रही हैं। इस दौरान उन्हें फिल्मों में बेहद साधारण रोल में ही देखा गया है। काजोल को बहुत कम फिल्मों में बिकिनी सीन देते हुए देखा गया है। सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' के एक सीन में उन्हें बिकिनी में देखा गया था। लेकिन काजोल भी बिकिनी सीन इसलिए नहीं करती क्योंकि वह खुद को इस लुक में अच्छा महसूस नहीं करती हैं।