अगर आपको ब्राइडल लहंगों के लेटेस्ट और आकर्षक डिजाइन्स की तलाश है, तो इंडिया कोट्योर वीक 2018 की तस्वीरों को देख आपकी खोज पूरी हो सकती है। सिर्फ आपकी ही नहीं, लगभग तमाम बूटीक और छोटे डिजाइनर्स भी कोट्योर कलेक्शन्स से टिप्स लेते हैं।
इंडिया कोट्योर वीक 2018 में दो दिग्गज फैशन डिजाइनर्स तरुण तहिलियानी और अंजू मोदी ने अपना कलेक्शन पेश किया। दोनों के कलेक्शन में ब्राइडल और ट्रेडिश्नल वीयर का दबदबा था।
फैशन डिजाइनर तरुण तहिलयानी के कलेक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी शो स्टॉपर बनीं। पीच रंग के लहंगे में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। तरुण के कलेक्शन का नाम था इन एलिसियम। इसे तैयार करने में पांच महीने का वक्त लगा।
वहीं, फैशन डिजाइनर अंजू मोदी के लिए कंगना रनौत शो-स्टॉपर बनीं। उनके कलेक्शन का नाम ए मेडन प्रेयर था। इस कलेक्शन के डिजाइन्स, सिलहूट और कट यूरोप के प्राचीन इतिहास से प्रेरित हैं।