बिग बॉस फेम एली अवराम एक बार फिर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फोटोशूट की कुछ फोटोज एली ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किए हैं। इन तस्वीरों में एली बहुत ही हॉट और सेक्सी नजर आ रही हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें एली का हॉट फोटोशूट...
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में एली बेहद ही आकर्षक दिख रही है। एली की इन सेन्सुअल तस्वीरों को फोटोग्राफर मुन्ना सिंह ने अपने कैमरे में कैद किया है। एली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही हैं।
बता दें कि एली 'बिग बॉस' के सीजन 7 में नजर आई थीं। शो के दौरान एली होस्ट सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट हुआ करती थीं। सोशल मीडिया पर एली काफी एक्टिव रहती हैं।
27 वर्षीय एली अवराम बॉलीवुड फिल्म 'मिकी वायरस', 'किस-किस को प्यार करूं' और 'हाउसफुल 3' में काम कर चुकी हैं।