बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पटानी पिछले काफी समय से टाइगर श्रॉफ से अपने ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें बांद्रा में एक मिस्ट्रीमैन के साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ दोनों की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
इन तस्वीरों में दिशा मिस्ट्रीमैन के साथ हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं। दोनों को साथ में सलून के बाहर देखा गया, जहां दिशा हेयर ड्रेसिंग के लिए गई थीं। सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं।
मिस्ट्रीमैन के अलावा दिशा की ड्रेस की भी काफी चर्चा हो रही है। इस दौरान दिशा ने calvinklein का ब्रा टॉप कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने एडिडास की ट्रैक पैंट और प्यूमा के फुटवियर पहने है। सोशल मीडिया पर यूजर्स को दिशा की ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई। लोग कमेंट कर उनकी ड्रेस को अजीब बता रहे हैं।
इस तस्वीर में दिशा बालों को संवारती हुईं बेहद हॉट लग रही हैं। तस्वीरों में दिशा के साथ जो मिस्ट्रीमैन है वह और कोई नहीं उनके जिम ट्रेनर और दोस्त एलेक्जेंडर एलिस है।
आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब दिशा अपने ट्रेनर के साथ स्पॉट हुई हो। इससे पहले भी दोनों को कई बार हैंगआउट करते देखा जा चुका है।