श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। उनकी फिल्म का आज ही एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें ईशान और जाह्नवी की केमिस्ट्री साफतौर पर दिखाई दे रही हैं। इसी बीच जाह्नवी मुंबई में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुई दिखाई दीं और उनकी ड्रेस लोगों को 80 के दशक की याद दिला गई।
2 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : Yogen Shah
यह तस्वीरें मुंबई के बांद्रा की हैं जहां पर जाह्नवी अपने दोस्तों के साथ स्पॉट हुईं। इन तस्वीरों में जाह्नवी ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ मटैलिक पैंट पहने हुई थीं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक रंग के बूट्स पहने हुए थे।
3 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : Yogen Shah
जाह्नवी की यह पैंट 80 के दशक में कई सारी फिल्मों की याद जरूर दिलाती है। जैसे कि 'कुर्बानी' फिल्म का 'आप जैसा कोई' गाना हो या फिर 'नमक हराम' का 'जवानी जानेमन'। ऐसे में जाह्नवी की यह ड्रेस अपने आप में पुरानी यादों और फैशन को वापस ट्रेंड में लाने की शुरुआत जरूर बन सकती हैं।
4 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : Yogen Shah
फैशन के मामले जाह्नवी हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। वह ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस में ही दिखाई देती हैं और उनकी हर ड्रेस एक अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट बना देती है। बॉलीवुड में कई सारे फैशन ट्रेंड ऐसे देखे गए जो कई फिल्मों में सालो पहले देखा गया और अब फिर से ट्रेंड में आ गया।
5 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : Yogen Shah
'धड़क' फिल्म में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान लीड रोल में है। अब यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज होगी हालांकि रिलीज से पहले ही दोनों के लिंकअप की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।