दीपिका पादुकोण का मेट गाला लुक उनके फैंस और रणवीर सिंह को बेहद पसंद आया। मेट गाला में वॉक के लिए दीपिका डिजनी प्रिंसेस लुक में जबरदस्त नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर अभी भी उनकी ये तस्वीरें छाई हुई हैं।
मेट गाला लुक के बाद दीपिका का मेट गाला ऑफ्टर पार्टी लुक सामने आया था जिसमें वह यैलो कलर की वन पीस ड्रेस के साथ लॉन्ग कोट पहने नजर आई थीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हाई पोनी के साथ ब्लू कलर के ईयरिंग्स कैरी किए हुए थे।
सोशल मीडिया पर दीपिका के इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं बहुत सारे लोग इसे रणवीर सिंह से प्रेरित बता रहे हैं। फैंस दोनों के लुक की तुलना कर रहे हैं।इसके साथ ही दीपिका के मट गाला लुक के लिए पहनें पिंक गाउन को भी रणवीर के एक पिंक सूट के साथ मैच किया गया है।
फैंस दीपिका और रणवीर की तस्वीरों का कोलाज बनाकर खूब चटकारे ले रहे हैं। दोनों की तस्वीर पर एक फैन ने लिखा- पूरी की पूरी पति के रंग में रंग गई हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मेम ऐसा न करो प्लीज
बहुत सारे फैंस ने मेट गाला में दीपिका की जगह रणवीर की एंट्री की इच्छा जाहिर की। इसकी वजह है रणवीर का फैशन सेंस। इस इवेंट से एक बैक स्टेज वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें दीपिका कहती हैं कि रणवीर का फैशन सेंस बहुत क्रेजी है। मुझे लगता है इस रात के लिए वो परफेक्ट हैं। वो इस इवेंट के साथ 100 पर्सेंट न्याय कर सकते हैं। अभी मैं उन्हें रिप्रेजेंट कर रही हूं।