पिछले दिनों 71वें कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची दीपिका अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। लोगों को उनका ड्रेसिंग सेंस और फैशन बेहद पसंद आया। हर मौके पर दीपिका ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी, लेकिन उनके एक ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया है।
दरअसल दीपिका से कांस फेस्टिवल में एक चूक हो गई है। फेस्टिवल के दूसरे दिन दीपिका ने अल्बर्टा फेरेट्टी( Alberta Ferretti) की मैटेलिक ड्रैस पहनी थीं। वैसे तो इस ड्रेस में वह बहुत बोल्ड लग रही थी। हर किसी ने उनके लुक की तारीफ की थी, लेकिन दीपिका ने जो गाउन पहना था वह हॉलीवुड सिंगर रिहाना का कॉपी किया हुआ था।
रिहाना ने वोग के लिए फोटोशूट कराया था जिसमें उन्होंने हूबहू वहीं गाउन पहना हुआ था। बस दोनों की ड्रेस में कलर का अंतर था। रिहाना ने सिल्वर ड्रेस पहना था वहीं दीपिका ने गोल्डन। इतना ही नहीं दीपिका ने इयररिंग्स भी बिल्कुल सेम पहने हैं।
लोग हैरान है कि क्या यह सिर्फ संयोग था या दीपिका ने सच में रिहाना को कॉपी किया था। वैसे कांस जैसे इतने बड़े ईवेंट में कोई भी इतनी बड़ी गलती नहीं करना चाहेगा। सोशल मीडिया पर दीपिका ड्रेस कॉपी करने को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।