बिग बॉस सीजन 12 में दूसरे एलिमिनेशन के साथ टेलीविजन एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की विदाई हो गई है। शो में वह भले ही दर्शकों को अच्छा कंटेट नहीं दे पाई जिसके चलते उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा, लेकिन अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीतने में वह कामयाब रही। यूं तो शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए और भी कई फीमेल कंटेस्टेंट हैं, लेकिन नेहा ने घर में अपनी अलग ही पहचान बनाई। नेहा पहली सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट है जो घर से बाहर हुई हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए नेहा की स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें...
थोड़े समय पहले नेहा अपने वजन को लेकर भी सुर्खियों में रही थी। दरअसल 'मे आई कम इन मैडम' शो के मेकर्स ने उन्हें वजन कम करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं रिपोर्टस के अनुसार, वजन ना कम करने पर उन्हें शो से निकालने तक की वार्निंग दे दी गई थी।
आज नेहा के हॉट फिगर को देख कर आपको यकिन भी नहीं होगा कि उन्हें कभी वजन कम करने तक के लिए कहा गया होगा। नेहा अब काफी कर्वी हो गई हैं। वजन कम करने के लिए उन्होंने खुद पर बहुत मेहनत की है।
नेहा बहुत अच्छा पोल डांस भी करती हैं। वह अक्सर अपने डांस के वीडियोज इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। बिग बॉस के घर में भी नेहा ने पोल डांस कर सनसनी मचा दी थी।
नेहा के बारे में आप ये बात शायद ही जानते होंगे की उन्होंने 10 साल की उम्र में ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनका पहला सीरियल 'हसरतें' था।