बिग बॉस से निकलने के बाद आपने बहुत सारे कंटेस्टेंट में जबरदस्त मेकओवर देखा होगा, लेकिन इस बार तो एक कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर आने के पहले हफ्ते में ही इतना बदल गया कि उसे पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं बिहार से आए कॉमनर दीपक ठाकुर की।
2 of 5
deepak thakur bigg boss 12
दीपक जब घर में आए थे तो वह बहुत सिंपल लुक में नजर आए, लेकिन पहले ही हफ्ते के पूरे होने तक उनके लुक में पूरा बदलाव देखने को मिला। उन्हें देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे थे।
3 of 5
deepak thakur bigg boss 12
लेटेस्ट एपिसोड में दीपक का नया हेयरकट देखने को मिला। उन्होंने अपने बाल एक दम छोटे करा दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दाढ़ी भी नये लुक में रखी है, जो उन्हें कूल लुक दे रही है।
दीपक के इस लुक को बदलने में उनकी मदद श्रीसंत ने की। इस बार दीपक का गमछा भी नजर नहीं आया। इतना ही नहीं वो जैकेट पहने हुए नजर आए, जबकि इससे पहले वो टीशर्ट और शर्ट में ही दिखाई देते थे।
दीपक का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका ये लुक देखकर लोगों ने कमेंट कर लिखा कि लगता है दीपक खुद को घर के हिसाब से ढाल रहे हैं।
हम तो दीपक के इस लुक से इम्प्रेस हैं, आपको दीपक के इस नए लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट कर जरूर बताएं