सोशल मीडिया पर हर तरफ आलिया की अपनी फ्रेंड के साथ पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं। दरअसल कल आलिया की बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन का बर्थडे था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
यूं तो आलिया हमेशा अपने कपड़ों को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। बहुत सारी लड़कियां उनके फैशन सैंस की दीवानी है और उन्हें फॉलो करती हैं, लेकिन बेस्ट फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जो आलिया ने ड्रेस पहनी उसकी सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा हो रही है।
दरअसल आलिया ने Zimmermann ब्रांड की ड्रेस कैरी की है, जिसमें वह बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। आलिया की ये ड्रेस ऑस्ट्रलिया डिजायनर रिसार्ट 2018 कलेक्शन में से है। अपने लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने साइड चोटी और सिल्वर सैंडल पहने।
आपको बता दें, सोशल मीडिया पर आलिया की इस ड्रेस पर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि लोगों ने इस बात पर ध्यान दिया कि इससे पहले इसी फ्लोरल ड्रेस में मलाइका अरोड़ा और श्रृद्धा कपूर भी नजर आ चुके हैं।