फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी के बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें आईं सामने, इन तीन लुक को देख फैंस की खुली रह गईं आंखें

Thu, 21 Oct 2021 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 21 Oct 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
disha patani Looks glamorous in Short Dress Bold Photos viral
दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक - फोटो : Instagram/dishapatani

अपनी मुस्कान से लोगों का दीवाना बना देने वाली बॉलीवुड की हसीना दिशा पाटनी एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक के कारण चर्चा में हैं। दिशा पाटनी अक्सर अपने बोल्ड और हाॅट लुक में नजर आती रहती हैं। वेस्टर्न परिधानों में दिशा पाटनी को मात देना मुश्किल है। दिशा कैजुअल से लेकर एथलेटिक आउटफिट को बखूबी कैरी करती हैं। वहीं ड्रेस, शार्ट्स की बात की जाए तो दिशा का लुक इस तरह के परिधानों में भी गजब का लगता है। बेहद रिवीलिंग ड्रेस को भी दिशा सहजता के साथ कैरी करती हैं। दिशा फैशन और स्टाइल के मामले में बी टाउन की नंबर एक की हसीनाओं में गिनी जाती हैं। ज्यादातर मौकों पर दिशा पाटनी को वेस्टर्न आउटफिट में ही देखा जाता है। हालांकि कई मौकों पर वो देसी कपड़ों के साथ भी अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाती है। लेकिन दिशा देसी लुक में भी वो बोल्डनेस का तड़का लगाना नहीं भूलती हैं। हाल ही में दिशा ने तीन अलग अलग आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की है। इस तीनों तस्वीरों में दिशा को लोग देखते ही रह गए। अगली स्लाइड्स में आप भी देखिए दिशा पाटनी का सफेद, लाल और काले रंग की ड्रेस में ग्लैमरस लुक।

disha patani Looks glamorous in Short Dress Bold Photos viral
दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक - फोटो : Instagram/dishapatani

पहली तस्वीर में दिशा ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हैं। इस स्ट्रेपी व्हाइट ड्रेस में मोती लगे हुए हैं। दिशा की पूरी ड्रेस मोतियों से सजी हुई है। दिशा के लुक को उनका मेकअप अधिक आकर्षक बना रहा है। दिशा पाटनी मे अपने बालों को खुला रखा है और न्यूड मेकअप से लुक को ग्लैम दिया है।

disha patani Looks glamorous in Short Dress Bold Photos viral
दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक - फोटो : Instagram/dishapatani

दिशा के दूसरे लुक की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस ने लाल रंग की बोल्ड और रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है। ये ड्रेस भी स्टेपी स्टाइल की है, जिसमें फ्रंट में रेड लेस का काम है। दिशा ने अपने बालों को पोनीटेल स्टाइल में बांध रखा है। इस लुक के लिए भी दिशा ने ड्रामेटिक मेकअप न करके मिनिमल मेकअप किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani Looks glamorous in Short Dress Bold Photos viral
दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक - फोटो : Instagram/dishapatani

दिशा पाटनी ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। अगर ये कहें कि दिशा ब्लैक आउटफिट की क्वीन हैं तो गलत न होगा। इसी तस्वीर में देख लीजिए कि दिशा ने काले रंग की इनर शाॅर्ट ड्रेस पहनी है, जिसके ऊपर से ट्रांसपेरेंट शिमरी स्टाइल की ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में सिल्वर एम्ब्राॅडरी की गई है। अपने बालों को कर्ल करके दिशा बोल्ड पोज दे रही हैं। 

विज्ञापन
disha patani Looks glamorous in Short Dress Bold Photos viral
दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक - फोटो : Instagram/dishapatani
इसके पहले दिशा पाटनी ब्लैक रफल ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। दिशा इस ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। क्योंकि उनकी ड्रेस स्ट्रैपलेस है। उनका लुक देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed