कातालीना अल्वारेज अपने पापा की कपड़ा फैक्ट्री में अक्सर जाया करती थीं। ऐसे ही एक दिन कातालीना की निगाह फैक्ट्री के एक कोने में पड़े रंगीन और चमकीले कपड़ों की कतरन पर जाती है। कतरनों के इस ढेर से एक ऐसा आइडिया आता है, जो कोलंबिया के रास्ते पूरे दुनिया में कातालीना को पहचान और दौलत दिलवा रहा है।
2 of 6
catalina akvarez
- फोटो : instagram
इस पल के बारे में कातालीना याद करती हैं, ''ये मेरे लिए वॉव (wow) कहने जैसा था। मानो खजाना मिल गया हो। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि मुझे यकीन था कि मैं इन कतरनों से कुछ भी कर सकती हूं।''
कातालीना डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही अपनी दोस्त को ये आइडिया बताती हैं और दादी के घर पर सिलाई मशीन लेकर बैठ जाती हैं। सिलाई मशीन के जरिए कतरनों को कातालीना बिकनी में बदल देती हैं।
3 of 6
catalina akvarez
- फोटो : instagram
ये साल 2003 की बात थी। आज कातालीना की कंपनी अगुआ बेडिंटा 60 मुल्कों में बिकनी सप्लाई करती है और इसकी सालाना कमाई 7.5 मिलियन डॉलर है।
4 of 6
catalina akvarez
- फोटो : instagram
कातालीना की कंपनी का एक डिजाइन 2007 में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड मैगजीन में भी नजर आया। इसकी अहमियत आप यूं समझिए कि ऐसा होना स्विम सूट की दुनिया में ऑस्कर मिलने जैसा है। इस वक्त कंपनी साल में डेढ़ लाख बिकनी बेचती है। बीच के लिए कंपनी ने 50 हजार पोशाक भी तैयार की।
5 of 6
catalina akvarez
- फोटो : instagram
ये कंपनी चलन से अलग बिकनी बनाती है। इनमें पक्षियों, चमकीले रंग का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। मेंडलिन में कंपनी का मुख्यालय है और 120 लोग यहां काम करते हैं।