72वां कान फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है। पहले दिन सेलेना गोमेज का लुक सुर्खियों में रहा। इंडियन फैंस को ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण के लुक का बेसब्री से इंतजार है। इस बार कान के रेड कारपेट पर डायना पेंटी और हिना खान भी नजर आएंगी। आइए जानते हैं कान में किस एक्ट्रेस की किस दिन होगी एंट्री...
कान फिल्म फेस्टिवल मैनेजमेंट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेड कारपेट पर कान में सबसे पहले दीपिका पादुकोण को जगह मिली है। वह गुरुवार यानी 16 मई को लोरियल ब्रांड की तरफ से रेड कारपेट पर उतरेंगी। पिछले दिनों दीपिका का मेट गाला लुक भी काफी सुर्खियों में रहा था, जिसके लिए वह बार्बी डॉल गेटअप में नजर आई थीं।
मिली जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन 19 मई को रेड कारपेट पर चल सकती हैं। ऐश्वर्या के रेड कारपेट लुक पर फैंस की निगाहें टिकी रहती हैं। वह इससे पहले 17 बार कान के रेड कारपेट पर वॉक कर चुकीं हैं।
फ्रेंच रिवेरा में चल रहे इस इवेंट में सोनम कपूर 20 और 21 मई को अपने स्टाइल का जादू बिखेरती नजर आएंगी। बता दें, ऐश्वर्या, दीपिका और सोनम Loreal India को इस फेस्टिवल में रिप्रेजेंट करेंगी।
5 of 6
Kangana Ranaut
- फोटो : social media
दीपिका, सोनम और ऐश्वर्या के अलावा इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में कंगना रनौत और हुमा कुरैशी भी रेड कारपेट पर अपने अपने ब्रांड्स की तरफ से उतरने वाली हैं। बता दें, कंगना और हुमा दूसरी बार कान के रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आएंगी। पिछले साल दोनों ने अपनी धमाकेदार एंट्री से हर किसी को इम्प्रेस कर लिया था। कंगना 16 से 18 मई तक फ्रांस में रहेंगी, हुमा कुरैशी की बारी 19 या 20 मई को आएगी।