{"_id":"65d43ee79d6594de210cc0a9","slug":"skin-care-tips-how-to-make-rose-water-at-home-simple-steps-of-making-rose-water-2024-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care Tips: घर पर बना गुलाब जल त्वचा के लिए है वरदान, जानें इसे बनाने का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care Tips: घर पर बना गुलाब जल त्वचा के लिए है वरदान, जानें इसे बनाने का तरीका
Skin Care Tips: आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जो ये ना चाहता हो, कि उसकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। स्किन केयर ट्रीटमेंट वैसे तो काफी कारगर होते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने की जगह उसे खराब कर देते हैं। ऐसे में बहुत से लोग इसी डर की वजह से घरेलू चीजों पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
अगर बात करें घरेलू चीजों की तो गुलाब जल एक ऐसा स्किन केयर प्रोडक्ट है, जो त्वचा को गुलाबी निखार देता है। ऐसे में हम आपको आज घर पर ही गुलाब जल बनाना सिखाएंगे। घर पर बना गुलाब जल स्किन के लिए काफी कारगर होता है। ये आपकी त्वचा के निखार को ना सिर्फ बरकरार रखता है, बल्कि त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इससे त्वचा संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं, तो चलिए आपको घर पर गुलाब जल बनाना बताते हैं।
2 of 6
घर पर बना गुलाब जल त्वचा के लिए है वरदान
- फोटो : Pixabay
गुलाब जल बनाने के लिए सामान
ताजे गुलाब की पंखुड़ियां
पानी
3 of 6
घर पर बना गुलाब जल त्वचा के लिए है वरदान
- फोटो : getty images
विधि
सबसे पहले गुलाबों की पंखुड़ियों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक कटोरे में पानी लेकर गुलाबों की इन पंखुड़ियों को डालें। इसके बाद अब पानी को धीमी आंच पर पकाएं। जब पानी का रंग बदलने लगे और गुलाबों की सुगंध आने लगे तो गैस बंद करें। सही से उबलने के बाद पानी को ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घर पर बना गुलाब जल त्वचा के लिए है वरदान
जब वह ठंडा हो जाए तो गुलाब की पंखुड़ियों को निकालकर पानी को सही से सूती कपड़े की मदद से छान लें। इस छने हुए पानी को एक स्प्रे वाली बोतल में भरकर इसे रख दें। घर पर बना गुलाब जल बिना किसी केमिकल का बना होता है। ऐसे में आप दिन में कई बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
घर पर बना गुलाब जल त्वचा के लिए है वरदान
- फोटो : iStock
गुलाब जल के फायदे
गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा को को ताजगी प्रदान करते हैं। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।