फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: राखी के त्योहार पर चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो मेकअप से पहले करें ये काम

Mon, 28 Aug 2023 03:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 28 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

मेकअप से पहले स्किन केयर बहुत महत्वपूर्ण है ताकि आपकी त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो और आपका मेकअप बेहतर दिखे। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 how to do skin care on raksha bandhan before makeup
Makeup Tips - फोटो : instagram

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के त्योहार की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। बाजारों में इसकी धूम दिखाई दे रही है। महिलाएं और लड़कियां अपने-अपने भाईयों के लिए एक से बढ़ कर एक खूबसूरत राखी खरीद रही हैं। हर त्योहार पर बाजारों के चक्कर लगाते-लगाते महिलाओं के चेहरे का ग्लो कम होने लगता है। ऐसे में उन्हें लगता है कि थकान के चलते त्योहार के दिन उनका चेहरा ग्लो नहीं करेगा। जिसकी वजह से महिलाएं पार्लर जाकर स्किन ट्रीटमेंट लेती हैं।



अगर आप पार्लर नहीं जाता चाहतीं तो हम आपको स्किन केयर के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप राखी के दिन खूबसूरत दिख सकेंगी। दरअसल, मेकअप से पहले स्किन केयर बहुत महत्वपूर्ण है ताकि आपकी त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो और आपका मेकअप बेहतर दिखे। इन ट्रिक्स से आप घर पर ही केवल एक रात में पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं और इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Raksha Bandhan 2023 how to do skin care on raksha bandhan before makeup
face wash - फोटो : Istock

चेहरे की सफाई

स्किन केयर की शुरुआत सफाई से होती है। ऐसे में त्योहार के दिन चेहरा धोने के लिए एक माइल्ड फेस वॉश का उपयोग करें जो आपकी त्वचा को साफ करेगा और उसकी प्राकृतिक नमी बरकरार रखेगा।

Raksha Bandhan 2023 how to do skin care on raksha bandhan before makeup
face scrub

स्क्रबिंग

हफ्ते में कम से कम एक बार स्क्रब का उपयोग करें। राखी वाले दिन भी चेहरे की एक जेंटल स्क्रब की मदद से स्क्रबिंग करें। यह आपकी त्वचा को मृत कोशिकाओं से मुक्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 how to do skin care on raksha bandhan before makeup
toner

टोनर

चेहरे की सफाई के बाद, एक माइल्ड टोनर का उपयोग करें ताकि आपकी त्वचा का पीएच बैलेंस हो सके और स्किन को ताजगी मिल सके।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 how to do skin care on raksha bandhan before makeup
skin care - फोटो : istock

मॉइस्चराइजर

आपकी त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करने से आपका मेकअप एकदम परफेक्ट लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed