आजकल बालों का झड़ना-गिरना आम बात है लेकिन समस्या बड़ी हो जाती है जब नए बालों का उगना कम होने लगता है। जिसकी वजह से बाल पतले और बेजान से दिखने लगते हैं। इन दिनों कम उम्र में बाल सफेद हो रहे हैं। इन सारी समस्याओं से बचने के लिए बाजार में कई सारे प्रोडक्ट आते हैं। अगर आप बालों की सही तरीके से देखभाल करना चाहती हैं तो घरेलु नुस्खे ना केवल असरदार होते हैं बल्कि ये बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं।
बालों को देखभाल के लिए मेथी दाने का उपयोग फायदेमंद है। मेथी दाने के पैक को लगाने से ना केवल बाल काले होते हैं बल्कि बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं हेयर पैक जो बालों की समस्याओं का निदान कर सके।
2 of 5
hair fall
- फोटो : istock
नारियल के तेल संग बनाएं मेथी का पेस्ट
नारियल के तेल के साथ हेयर पैक बनाने के लिए तीन से चार चम्मच मेथी के दाने लें। इसे कड़ाही में डालकर ड्राई रोस्ट कर लें। अच्छे से भूनने के बाद मेथी के दाने को ठंडा कर ले। मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बनाकर रख लें। एक से दो चम्मच नारियल के तेल में पेस्ट तैयार करें और बालों की जड़ों में लगाएं। करीब आधे से एक घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें।
3 of 5
methi dana
- फोटो : iStock
महीने में दो से तीन बार इस हेयर पैक को लगाने से असमय सफेद हो रहें बालों की समस्या दूर होती है।
4 of 5
coconut oil
- फोटो : istock
झड़ते हुए बालों के लिए बनाएं मेथी दाने का हेयर पैक
बाल अगर जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं तो तीन से चार चम्मच मेथी के दाने को लेकर रातभर भिगो दें। सुबह भीगे मेथी के दाने का पेस्ट बना लें। मेथी के पेस्ट में नारियल का तेल मिलाएं और इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। बालों पर मेथी का पेस्ट लगाने के बाद पॉलीथीन की मदद से बालों को ढंक लें। करीब एक घंटे बाद पानी से बाल साफ करें।
5 of 5
fenugreek water
- फोटो : social media
मेथी दाने और नारियल के तेल से बना ये हेयर पैक बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे बालों का झड़ना बंद होने के साथ ही सफेद बाल भी काले हो जाएंगे।