अगर चश्मा पहनना आपकी मजबूरी है और आप इसे अपनी सुंदरता की राह में रोड़ा मानते हैं तो ये आपकी गलतफहमी है। चश्मे के साथ भी आप खूबसूरत और जवां दिख सकते हैं। ये रहे कुछ टिप्स..
चश्में के साथ भी दिख सकते हैं सुंदर और जवां
सबसे पहले बात आपके चेहरे के आकार के आधार पर चश्मा चुनने की आती है। आपके चश्में का फ्रेम आपके चेहरे के आकार का होना चाहिए, न तो चेहरे के आकार से बड़ा होना चाहिए और न ही चेहरे के आकार से छोटा होना चाहिए। अगर आपके चश्में का फ्रेम छोटा होगा तो आपको देखने में परेशानी होगी। और अगर आपके चश्में का फ्रेम बड़ा होगा तो ये आपके लिए भारी और तकलीफ़देह होगा। लैंस आपके फिल्ड ऑफ विजन का 80 से 90 प्रतिशत कवर करता हुआ होना चाहिए।
चश्में के साथ भी दिख सकते हैं सुंदर और जवां
जब आप चश्मा पहनते हैं तो चश्मा अपने आप लोगों का ध्यान आपके चेहरे और आंखों की ओर खींचता है, इसलिए आप का मेकअप परफेक्ट होना चाहिए। आप अपनी आंखों के निचले हिस्से को हाइलाइट करना न भूलें। इसके लिए आप शिमरी यानि चमकने वाले हाइलाइटर का प्रयोग करें। ये आपको ब्राइटर लुक देगा।
चश्में के साथ भी दिख सकते हैं सुंदर और जवां
अगर आप चश्मा के साथ सुंदर और फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो अपने होठों को बोल्ड और ब्राइट रंग जैसे रेड, ब्राइट पिंक और कोरल रंग की लिपस्टिक से सजाइए। आप खुद में एक चेंज पाएंगी कि बिना ज्यादा मशक्कत किए आप पहले से अलग लग रही हैं। अगर आप मोटी फ्रेम का चश्मा पहनती हैं तो बोल्ड लिपस्टिक आपके चेहरे को बैलेंस कर देगी।
चश्में के साथ भी दिख सकते हैं सुंदर और जवां
चाहे आप चश्मा पहनते हो या न पहनते हों, अपने गालों को ब्लश करना न भूलें। अगर आप फ्रेश और सुंदर दिखना चाहते हैं तो ब्लश आपका बेस्टफ्रेंड साबित होगा। गुलाबी गाल आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।